एक शब्द

Written by Anurag Bhateja on March 30, 2010 – 3:23 pm -

काश तुम्हारे बोले उस वाक्य में वह शब्द न होता..
काश आज मुझे उम्मीदों का वह पंख मिल गया होता…
तुम्हारी झील सी आँखों में आज मैं बस खो गया होता…
काश तुम्हारे बोले उस वाक्य में बस एक शब्द न होता…




Tags: ,
Posted in Poems By Me | 2 Comments »

विश्वास

Written by Anurag Bhateja on March 30, 2010 – 11:36 am -

विश्वास है मुझे तुमपर अपने से ज्यादा…
खुश रखूँगा तुम्हें अपने से ज्यादा…
ख़ामोशी से सुनूंगा तुम्हारी हर बात…
कम न होंगे मेरे दिल से कभी भी यह जज़्बात…
प्यार है तुमसे तो खुल कर कहता भी हूँ…… See More
तुम्हारे सामने बोलने से डरता भी हूँ…
विश्वास है मुझे की समझोगी यह बात तुम…
प्यार मिलेगा तुमसे हद से ज्यादा… :)




Tags: ,
Posted in Poems By Me | 1 Comment »

Aaj Main

Written by Anurag Bhateja on March 28, 2010 – 7:44 am -

पलकों के साए में तुझे छुपा कर रख लूँ आज मैं
तेरे साथ बीते हर पल को कुछ खास बना लूँ आज मैं
उम्मीद है की तेरे साथ रहेगा ज़िन्दगी भर ऐ दोस्त
हर गम को ख़ुशी से तेरे साथ बांटू आज मैं
तेरी बातों को दिल की किताब में लिखने का इंतज़ार है आज मुझे
सब कुछ भुला कर बस तुझे सुनना चाहता हूँ आज मैं
न जाने कब वोह पल आयेंगे जब तू मुझे भी प्यार भरी नज़रों से देखेगी
तुझसे मिलने की तमन्ना में एक और दिन जी लूँगा मैं

waiting and will always wait for you to come back in my life…
always and yours only :)




Posted in Poems By Me | 1 Comment »
  • Space For Advertisement